राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) भारत सरकार, युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है। यह योजना युवाओं को सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न सामुदायिक सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्रदान करती है। स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र-युवाओं को व्यक्तित्व एवं चरित्र के विकास का अवसर मिलता है। इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है:- "सेवा के माध्यम से शिक्षा" यह NSS का मूल उद्देश्य है।

आदर्श वाक्य :-               "Not Me But You" (स्वयं से पहले आप)

प्रत्येक युवा स्वयंसेवक जो NSS के माध्यम से सामुदायिक सेवा और राष्ट्र सेवा का विकल्प चुनते हैं, वे NSS बैज पहनते हैं। NSS बैज में 8 बार वाला कोणार्क मंदिर के रथ का पहिया 24 घंटे के दायित्व को धारण करने वाले को स्पष्ट रूप से राष्ट्र सेवा के लिए तैयार रहने की याद दिलाता है।

महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवक होने के लाभ:

कॉलेज स्तर पर विद्यार्थी समाज सेवा कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। स्वयंसेवक स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत रहते हैं, इससे उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त होता है। एक NSS स्वयंसेवक:

  1. एक बेहतर सामाजिक नेता होता है।
  2. एक कुशल आयोजक होता है।
  3. एक व्यक्ति जो मानव स्वभाव को समझता है।
Scroll to Top